प्रधानमंत्री किसान पेंशन योजना 2019 | PM Kisan Pension Yojana Form |Pradhan Mantri Kisan Pension Yojana Online Registration, Apply Online |
दोस्तों, जैसे कि हम सभी लोग जानते हैं हमारे देश में किसानों की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है| खेती करना कड़ी मेहनत का काम है और उसके बदले में किसानों को ज्यादा आर्थिक मदद नहीं होती| बुढ़ापे में तो किसानों के पास आय का कोई साधन नहीं रह जाता| इसलिए हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने किसानों के लिए एक नई पेंशन योजना की घोषणा की है| इस योजना का नाम प्रधानमंत्री किसान पेंशन योजना 2019 रखा गया है| जो योजना किसानों के लिए एक बड़ी खुशखबरी तथा राहत लेकर आई है| हमारा देश एक कृषि केंद्रित देश है| देश के अधिकतर लोग खेती कर कर अपना जीवन व्यतीत करते हैं| ऐसे लोगों का भविष्य योजना का लाभ उठाकर अपने बुढ़ापे में आत्मनिर्भर रह पाएंगे| इस योजना से उन्हें आर्थिक तथा सामाजिक सुरक्षा मिलेगी| मोदी जी ने श्रमिको के लिए भी प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना शुरू की है| किसान पेंशन योजना के अंतर्गत किसानों को 60 साल की उम्र के बाद ₹3,000/- की मासिक पेंशन दी जाएगी| इसके लिए किसानों को हर महीने कुछ प्रीमियम राशि जमा करनी होगी जो कि बहुत ही कम रखी गई है| प्रीमियम राशि किसानों की उम्र के हिसाब से तय की जाएगी जो के ₹55 से लेकर ₹200 तक की है| इस योजना की अधिक जानकारी नीचे दी गई है|
प्रधानमंत्री किसान पेंशन योजना 2019
हमारा देश 15 अगस्त को आजाद हुआ था और 2019 के 15 अगस्त को यह माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री जी इस योजना का ऐलान कर देंगे| इस दिन से इस योजना की शुरुआत होने की पूरी संभावना जताई जा रही है| इस योजना को सुचारू ढंग से चलाने के लिए जिस पर विभाग की आवश्यकता है उन्होंने सारा काम पूरा कर लिया है| इसके अलावा इस योजना की सूचना और राज्य को दे दी गई है| माना जा रहा है कि इस स्कीम के चलते लगभग 12 से 13 करोड़ किसान लाभ उठा पाएंगे| जैसे कि पहले बताया गया उन्हें योजना के चलते हर महीने ₹3,000/- की पेंशन दी जाएगी| पहले 3 साल में ही इस योजना के अंतर्गत 5 करोड़ किसानों को लाने का लक्ष्य तय किया गया है| इस योजना को लागू करने का फैसला BJP सरकार ने नरेंद्र मोदी के नीचे अपने दूसरे कार्यकाल के पहले ही कैबिनेट मीटिंग में किया है| इस योजना में हर वो किसान जो 18 साल पूरे कर चुका है वह लाभ उठा सकता है| योजना का लाभ उठाने के लिए किसानों को बस में आवेदन करना अनिवार्य है| इसके लिए उन्हें प्रीमियम राशि भी देनी होगी जिसकी विस्तारपूर्वक जानकारी आर्टिकल में नीचे दी गई है|
इस योजना में हर वह किसान आवेदन कर सकता है जिसकी उम्र 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच है| 18 वर्ष के शाम को इसमें ₹55 की मासिक प्रीमियम राशि देनी होगी, तो वही 40 साल के किसान को इस योजना का लाभ उठाने के लिए ₹200 की प्रीमियम राशि देनी होगी| 29 वर्षीय किसान को इस योजना के चलते ₹100 की धनराशि हर महीने जमा करवानी होगी| एक बार इस योजना में आवेदन कर लेने पर किसानों को अपने 60 वर्ष पूरा करते ही हर महीने ₹3000 की पेंशन राशि दी जाएगी| यदि किसी कारणवश लाभार्थी की 60 वर्ष की उम्र के बाद मृत्यु हो जाती है तो उसके पति अथवा पत्नी पेंशन राशि की 50 फ़ीसदी रकम दी जाएगी| जैसे कि पहले बताया गया है सूचना के तहत पेंशन राशि हासिल करने के लिए किसानों को इसमें आवेदन करना होगा| इस योजना का लाभ उठाना किसानों की इच्छा पर निर्भर करता है अगर वह चाहते हैं तभी इस योजना से जुड़ेंगे| इस योजना को कंट्रीब्यूटरी तथा वोलंटरी पेंशन स्कीम कहा जाता है| PM Kisan Pension Yojana के चलते सरकार पर लगभग 10,775 करोड रुपए का बोझ पड़ेगा| इस योजना में जितनी राशिफल महीने किसान जमा करेंगे उतनी ही सरकार खुद से उनके खाते में जमा करेगी| इस सब की जिम्मेवारी LIC को सौंपी गई है|
PM Kisan Pension Yojana की महत्वपूर्ण पहलू
- प्रधानमंत्री द्वारा लागू की गई यह योजना हर छोटे तथा सीमांत किसान के लिए चलाई गई है, जिसे वॉलंटरी तथा कंट्रीब्यूटरी योजना भी कहा गया है|
- पहले साल में इस योजना के लिए सरकार ने लक्ष्य 5 करोड़ किसानों तक पहुंचने का तय किया है|
- योजना का लाभ उठाने के लिए आगे तक को इसमें ₹100 प्रति महीना जमा करवाना होगा|
- देशभर के है वह किसान जो 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच की आयु के हैं वह इसमें आवेदन कर सकते हैं|
- इस योजना के अंतर्गत किसानों को हर महीने ₹3000 की पेंशन राशि उनके 60 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद मिलेगी|
- केंद्र सरकार किसानों के पेंशन फंड में किसानों के बराबर का हिस्सा जमा करवाएगी|
- यह पेंशन फंड प्रबंधन करने तथा देने की जिम्मेवारी Life Insurance Corporation of India यानी के LIC को दी गई है|
- आवेदक की 60 वर्ष के बाद मृत्यु हो जाने की स्थिति में उसके पति या पत्नी को पेंशन राशि की 50% हिस्सा दिया जाएगा|
- वहीं अगर आवेदक की मृत्यु 60 वर्ष से पहले हो जाती है तो यह उसके पति या पत्नी पर निर्भर करेगा कि वह इस पेंशन राशि में हिस्सा लेना चाहता है या नहीं|
- योजना में पारदर्शिता के लिए ऑनलाइन शिकायत निवारण प्रणाली भी लागू की जाएगी|
Pradhan Mantri Kisan Pension Yojana की पात्रता
- इस योजना का लाभ केवल देश के नागरिक ही उठा सकते हैं|
- यह योजना केवल छोटे तथा सीमांत किसानों के लिए चलाई जा रही है|
- इस योजना की पात्रता के लिए सरकार ने 18 वर्ष से 40 वर्ष की आयु सीमा तय की है|
- योजना की पात्रता के लिए किसानों को इस योजना में आवेदन करना होगा|
- इसके अलावा किसानों को इस योजना में अपनी आयु के हिसाब से कुछ राशि भी हर महीने जमा करवानी होगी|
प्रधानमंत्री किसान पेंशन योजना के जरूरी दस्तावेज
- पहचान पत्र
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक अकाउंट की जानकारी
- आवेदक की पासबुक की फोटो कॉपी
- किसान होने का प्रमाण
पीएम किसान पेंशन योजना की मासिक अंशदान की जानकारी
अंशदान राशी रूपए में | किसान आवेदक की आयु |
55 | 18 |
58 | 19 |
61 | 20 |
64 | 21 |
68 | 22 |
72 | 23 |
76 | 24 |
80 | 25 |
85 | 26 |
90 | 27 |
95 | 28 |
100 | 29 |
105 | 30 |
110 | 31 |
120 | 32 |
130 | 33 |
140 | 34 |
150 | 35 |
160 | 36 |
170 | 37 |
180 | 38 |
190 | 39 |
200 | 40 |
प्रधानमंत्री किसान पेंशन योजना रजिस्ट्रेशन
- दोस्तों इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपको इसमें आवेदन करना होगा, जाने कि आपको इसमें रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है|
- इसके लिए आपको CSC यानी कि कॉमन सर्विस सेंटर में जाकर संपर्क करना होगा|
- जल्द ही इस योजना की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी|
- जिसके लिए केंद्र सरकार जल्द ही एक ऑनलाइन पर पोर्टल शुरू करेगी और उसमें आप ऑनलाइन फॉर्म भर पाएंगे|
- जैसे ही ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू होती है हम उसका लिंक आपको इस लेख में प्रदान कर देंगे|
प्रधानमंत्री किसान पेंशन योजना एप्लीकेशन फॉर्म
- योजना में आवेदन करने के लिए आपको इस योजना की एप्लीकेशन फॉर्म को भरना होगा|
- एप्लीकेशन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को भरे|
- उसके साथ मांगे गए दस्तावेजों को अपलोड करें|
- इसके बाद उसे सबमिट कर दें|
- एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करने का लिंक जल्दी दिया जाएगा|
तो दोस्तो यह थी प्रधानमंत्री किसान पेंशन योजना की अब तक की उपलब्ध संपूर्ण जानकारी| जल्द ही इस योजना में आवेदन करने की विस्तारपूर्वक जानकारी तथा लिंक एवं एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करने का लिंक, इस लेख में प्रदान कर दिया जाएगा| इसलिए हमारे साथ लगातार बने रहे| योजना से जुड़े प्रश्न आप हमसे कमेंट सेक्शन में लिख कर पूछ सकते हैं|